अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

अटल बिहारी वाजपेयी का निधन : राहुल गांधी ने कहा- भारत ने महान सपूत खोया, वाजपेयी से जुड़ीं कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते होंगे

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स में 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ले ली है. पूरी बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा है कि अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति ! वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी लिखा है कि अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश, संगठन व विचारधारा को पूर्णतः समर्पित कर देना इतना आसान नहीं होता. अटल जी को हम सब ने एक आदर्श स्वयंसेवक, समर्पित कार्यकर्ता, कवि, ओजस्वी वक्ता व अद्भुत राजनेता के रूप में देखा. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा है कि भारक ने एक महान सपूत खो दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को करोड़ों लोग प्यार करते थे. मेरी और से उनके परिवार को शुभकामनाएं. वह हमेशा याद आएंगे. गौरतलब है कि पूर्व पीएम वाजपेयी दो महीने से एम्स में भर्ती थे. अब उनके जीवन से जुड़ीं यादें ही हमेशा सबको याद आएंगी. 

Comments